तितली का संघर्ष – प्रेरक कहानी (Butterfly Struggle Story)

एक बच्चे ने देखा कि तितली अपने कोकून से निकलने के लिए संघर्ष कर रही है। मदद के लिए उसने कोकून काट दिया, पर तितली के पंख कमज़ोर रह गए और वह कभी उड़ नहीं पाई। दादाजी ने समझाया कि वही संघर्ष उसके पंखों को ताकत देता।

हाथी और रस्सी की प्रेरक कहानी (Elephant Rope Story in Hindi)

एक आदमी ने देखा कि विशाल हाथी सिर्फ़ एक पतली रस्सी से बंधे हैं और भागते नहीं। महावत ने बताया कि बचपन में इन्हें इसी रस्सी से बांधा गया था, तब ये छूट नहीं पाए और तब से मान बैठे हैं कि रस्सी तोड़ना नामुमकिन है।

दो मेंढक की प्रेरक कहानी (Two Frogs Motivational Story)

दो मेंढक मक्खन बनाने वाले दूध के बर्तन में गिर गए। एक ने हार मान ली और डूब गया। दूसरा लगातार पैर चलाता रहा — दूध मथकर मक्खन बन गया और उसी पर चढ़कर वह बाहर कूद गया।